

झाबुआ । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कर कमलों से जिला भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन मंगलवार 10 दिसम्बर 2024 प्रातः10 बजे रंगपुरा कल्याणपुरा रोड झाबुआ मे सम्पन्न होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में वीडी शर्मा, डॉ महेंद्र सिह, हेतानंद शर्मा, भानु भूरिया, संगीता सोनी, निर्मला भूरिया, कलसिंह भाभर, और कविता सिंगार उपस्थित होंगे। यह कार्यक्रम भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।





