देशधार्मिकमध्यप्रदेशराजनीति

झाबुआ में तीन सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी रफ्तार

शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी होगी वृद्धि

तेजा गाहरी

राणापुर । कुंदनपुर रोड से दोतड़ से नाड तक 4 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 4.52 करोड़ रुपये की लागत से, राणापुर–कुंदनपुर रोड से बुधाशाला से सासापुरा तक 3 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 3.53 करोड़ रुपये की लागत से तथा मेन रोड से खंडाला सीमा तक 3.6 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 4.01 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग निर्मित होंगे। इन सड़क मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होंगे।

प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन सड़क मार्गों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। 

कार्यक्रम में मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया, जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, जिला जनपद सदस्य विजय भाबर, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!