क्राइमदेशमध्यप्रदेश

झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, इंदौर से गांधीनगर जा रही थी शराब से भरा ट्रक

झाबुआ । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। कोतवाली झाबुआ टीम ने इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर फूलमाल के समीप एक ट्रक को रोक कर उसकी जांच की, जिसमें ऊपरी तौर पर पेकिंग के रूप में गेहूं का भूसा भरा हुआ था। लेकिन जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो अंदर से शराब ही शराब भरी हुई थी।

ट्रक को हिरासत में लिया

पुलिस ने ट्रक को अपनी हिरासत में लिया और ट्रक को लेकर झाबुआ कोतवाली पहुंचे। जहा पर ट्रक चालक को भी फिलहाल हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह शराब इंदौर से गांधीनगर की ओर जा रही थी।

गहन पूछताछ और छानबीन जारी

फिलहाल विभाग गहन पूछताछ ओर छानबीन इस पकड़ी हुई शराब को लेकर कर रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!