पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5000/- रुपये का ईनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई

धर्मेश सोनी
पेटलावद । जिला झाबुआ पुलिस कप्तान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवदयाल सिंह के द्वारा जिले के समस्त थानो में आपरेशन मुस्कान के तहत जनजागरूकता अभियान चलाये जाने तथा गुण्डा/निगरानी बदमाश की चैकिंग एवं स्थाई वारंटी धरपकड करने हेतु निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रतिपालसिंह महोबिया व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में माननीय न्यायालय पेटलावद के प्रकरण क्रमांक 67/2020 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे 5000/- रूपयें के उद्घघोषित ईनामी स्थाई वारंटी बदिया पिता मकना बारिया निवासी मुण्डत थाना कल्याणपुरा को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकडा गया व माननीय न्यायालय पेटलावद के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्य
उक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 85 पप्पुसिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक 255 अरविन्द बारिया, आरक्षक 307 मुकेश, आरक्षक 553 हालुसिंह, आरक्षक 478 रवि, आरक्षक 640 मुकेश, आरक्षक 336 राहुल का सराहनीय कार्य रहा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई
जिला झाबुआ पुलिस कप्तान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवदयाल सिंह के द्वारा जिले के समस्त थानो में आपरेशन मुस्कान के तहत जनजागरूकता अभियान चलाये जाने तथा गुण्डा/निगरानी बदमाश की चैकिंग एवं स्थाई वारंटी धरपकड करने हेतु निर्देशित करने पर यह कार्रवाई की गई।






