देशमध्यप्रदेशशिक्षा

कन्या जूनियर-सीनियर छात्रावास आलीराजपुर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण

मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार करने के लिए संबंधित स्टाफ को आवश्यक निर्देश

इमरान खत्री

आलीराजपुर ।  कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आज शाम कन्या जूनियर सीनियर छात्रावास आलीराजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रही बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

बालिकाओं से संवाद और सुविधाओं का जायजा

कलेक्टर ने बालिकाओं से हॉस्टल में भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, खेल एवं अन्य सुविधाएँ के संतोषजनक स्थिति के बारे में जाना। साथ ही बालिकाओं को अच्छे से पढ़ाई कर ए ग्रेड परीक्षा परिणाम से सफल होने के लिए प्रेरित किया।

मेस का निरीक्षण और निर्देश

कलेक्टर ने मेस का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता, रसोई की साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री में उपयोग किए जा रहे मसालों की जांच की। उन्होंने वार्डन को निर्देशित किया कि भोजन में ISI मार्क युक्त अच्छे मसालों का ही उपयोग किया जाए तथा सब्जियों को ढककर सुरक्षित तरीके से रखा जाए।

स्वच्छता और गुणवत्ता की सराहना

कलेक्टर ने रसोई क्षेत्र में स्वच्छता को देख कर इसकी सराहना भी की तथा ऐसे ही स्वच्छता बनाए रखने और समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में बने हुए भोजन का स्वयं स्वाद लेकर गुणवत्ता की जांच की तथा मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार करने के लिए संबंधित स्टाफ को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

परिसर की बुनियादी सुविधाओं का जायजा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परिसर की बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डन को भी रात्रि में हॉस्टल में ही अनिवार्य रूप से रहने के निर्देश दिए।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!