झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

फुटतालाब में दीपक राव ने भगवान महावीर के सिद्धान्तो का करवाया स्मरण

आज बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर देगे भजन गीत और रामायण की चौपाइयों की भक्तिमय प्रस्तुतियाँ

श्रीहनुमान जयंती पर होगी महाआरती….

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । प्रसिद्ध तीर्थ स्थल फुटतालाब हनुमान मंदिर में मंगलवार रात श्री महावीर जयंती पर भारत के प्रसिद्ध भजन गायक दीपक राव पहुँचे….उन्होंने मंदिर दर्शन कर अपनी टीम के साथ अपनी भजन संध्या की शुरूआत नवकार मंत्र से की….राव ने विशेष रूप से भगवान महावीर के जीवन और उनके मूल्यों को रेखांकित करते हुए उनके भजनो को गाकर भगवान महावीर के जन्म को उत्सव में बदल दिया l उन्होंने मेरे सिर पर रख दो, हाथ दादा एहसान हो गया सातम कि वो रात तुझको दादा आना होगा वादा निभाना होगा। दुनिया में देव अनेकों है भगवान महावीर की नगरी में कौन कौन सूखी है आना पड़ेगा आना पड़ेगा भेरूबाब जी आना पड़ेगा वो तारण हारे निर्गुण न्यारे तुम्हारे बिन हमरा कोई नहीं मेरे झोपड़ी के भाग खुल जावेगे, दादा, तुम आओगे दुनिया से हारा तो आया तेरे द्वार पे यहां से हारा तो कहा जाऊगा सरकार जैसे भजनों को गाकर जैन समाज के साथ अन्य समाज के उपस्थित धर्म प्रेमियों के हृदय को भगवान महावीर के प्रति आस्था से भर दिया। इस अवसर पर दीपक राव ने आयोजन समिति के सदस्य श्री जैन और उनके परिवार की माँग पर श्री नाकोड़ा भैरव जी के भजनों की प्रस्तुतियां भी दी….उन्होंने मेरा कस के पकड़ लो हाथ छुड़ाऊं तो छुड़ाया नहीं जाएँ….बुलावा आये या ना आये जाना चाहिए…..आयी भक्ति की ये रात है….जैसे भजनों को गाकर आयोजन में आए जैन समुदाय को भगवान महावीर की भक्ति से ओतप्रोत कर दिया. दीपक राव को सुनने के लिए मेघनगर के साथ-साथ थांदला पेटलावद और झाबुआ से भी जैन समाज के प्रतिनिधि और महिलाएं बड़ी संख्या में पहुँची थी….

मंगलवार देर रात हुए श्री महावीर जयंती के इस आयोजन में श्रीवनेश्वर मारुति नंदन श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती महोत्सव समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश चंद पूरणमल जैन ने नगर जिले और प्रदेश वासियों को श्री महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी….उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का पूरा जीवन आत्मसात करने योग्य है आज के इस कठिन समय में यदि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें तो हमारे दुख कम हो सकते हैं….उन्होंने सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में अहिंसा परमो धर्म और जियो और जीने दो के सिद्धांत का पालन करना चाहिए साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय का श्री हनुमान जयंती महोत्सव में सहयोग करने के लिए आभार भी व्यक्त किया….आगे भी सहयोग बनाए रखने के लिए विनम्र आग्रह किया….आज प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर फिल्म राम तेरी गंगा मेली, प्रेम रोग जैसी फिल्मों में गाना गा चुके बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार जिनको रामायण की चौपाइयों को गाकर भी पहचान मिली है सुरेश वाडेकर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियाँ देगे आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेश रिंकू जैन मंदिर के महंत श्री दिलीपदास जी महाराज और जैकी जैन ने युवाओं और बुजुर्गों से वही आयोजन समिति की महिला मंडल की सदस्य श्रीमती सीमा जैन श्रीमती नीता जैन श्रीमती पूजा जैन ने महिलाओं से आयोजन में आकर आयोजन को पूरी तरह से सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया है….श्रीरामभक्त हनुमान जी की जयंती पर 12 बजे होने वाली महाआरती व महाप्रसादी के लिएँ भी उपस्थित रहने का श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया हैँ….इस अवसर के लिए विशेष रूप से मंदिर को सजाया गया है मंदिर की आकर्षक साज सज्जा देखते ही बन रही है । वनेश्वर मारुती, नंदन कुटीर मंदिर के प्रांगण मे हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतिदिन चार हजार श्रद्धालु भंडारे का लाभ ले रहे हैं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!