गुरुभक्ति में झूमे श्रद्धालु, महाआरती का हुआ आयोजन, गोशाला में जाकर गायों को कराया आहार
गुरु सप्तमी के अवसर पर जैन समाज द्वारा एक भूसा गाड़ी गोशाला में देने की की घोषणा

तेजा गाहरी
झाबुआ । परम पूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीशवारजी महाराज साहब की द्वीशताब्दी महोत्सव के अंतर्गत झाबुआ श्री रिषभदेव 52 जिनालय मंदिर पर शाम को भक्ति का अदभुत अनोखा आयोजन किया गया जिसमें समाज के सैकड़ों गुरु भक्तों ने भाग लिया, झाबुआ श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता एवं सचिव रत्नदीप सकलेचा ने बताया कि भक्ति के अंतर्गत निखिलजी भंडारी एवं दीपक जी मुथा, जयेश संघवी अर्पित संघवी द्वारा गुरुदेव के सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई भक्ति के अंतर्गत दस लकी ड्रा एवं उपस्थित सभी गुरुभक्तों को उल्लास जी उमंगजी जैन परिवार द्वारा प्रभावना वितरित की गई। भक्ति के पश्चात गुरुदेव की महाआरती का लाभ 5004 मण की बोली लगाकर श्रीमान राजेंद्र कुमार जी राकेश कुमार जी श्रेयस मेहता परिवार ने लिया श्रीमती कोकिला मेहता ने महाआरती उतारी श्री संघ के हस्तिमलजी संघवी, अशोक जी कटारिया, मनोहरलाल जी भंडारी, संजय जगावत, महेश जी जैन, मुकेश लोढ़ा मुकेश रुनवाल प्रतीक मूथा हेमेंद्र संघवी अंतिम जैन राजेश मेहता अमित मेहता अर्पित संघवी पंकज जैन रिंकू रूनवाल आदि ने सभी लाभार्थी की खूब-खूब अनुमोदना की।
गुरु-सप्तमी के अवसर पर सद्गुरु गोशाला में गायों को कराया आहार
एक भूसा गाड़ी देने की जैन समाज द्वारा की गई घोषणा
गुरु सप्तमी पर्व के अन्तर्गत जैन समाज द्वारा झाबुआ की सद्गुरु गोशाला में जाकर गायों को आहार खिलाया गया। आहार का लाभ श्री वीरेन्द्र कुमारजी रतनलालजी सकलेचा परिवार ने लिया। इस अवसर पर गोशाला में अपनी पावन निश्रा प्रदान कर रही साध्वी जी भगवंत श्री कल्पदर्शिता श्री जी महाराजसाहेब जी ने कहा कि गायों में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। गायों की पूजन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। गायों की जितनी सेवा की जाए उतनी जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है, वहां पर उपस्थित गो सेवा में लगे हुए सदस्यों की भी खूब खूब साध्वी जी भगवंत ने सराहना की।

उपस्थित सभी महानुभाव ने पुज्य साध्वी जी भगवंत की प्रेरणा से एक भूसा गाड़ी गोशाला में देने की घोषणा की गई इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता उपाध्यक्ष मुकेश रुनवाल, नरेन्द्र संघवी सचिव रत्नदीप सकलेचा, हस्तीमलजी संघवी, विरेन्द्र सकलेचा, राजेश मेहता, मनोज जैन नाकोड़ा, मनोज खाबिया, जयेश संघवी, अमित मेहता, उमंग कासवां, नितिन सकलेचा, रिंकू रुणवाल, संस्कार मेहता, लक्ष्य घोड़ावत, श्रीमती कविता मेहता,, श्रीमती सपना संघवी आदि उपस्थित थे सभी ने अपने हाथों से गायों को आहार खिलाया।





