

थांदला । नगर के गांधी चौक वार्ड नंबर 12 में नालियों की समस्या ने निवासियों को कर दिया परेशान कई दिनों से नालियों की साफ-सफाई न होने से गंदगी भरी पड़ी रहती है, जिससे नालि के जाम होने से सड़क पर गंदा पानी आने लगता है। इस समस्या से निवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वार्ड के निवासी इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। वार्ड के निवासी मांग कर रहे हैं कि नालियों की नियमित साफ सफाई की जाए और जाम होने वाली नालियों को ठीक किया जाए। इससे सड़क पर गंदा पानी आने की समस्या को समाप्त किया जाय साथ हि हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें। निवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।





