देशमध्यप्रदेश

घरेलू गैस सिलेंडर जनजागरूकता अभियान की मेघनगर जिला झाबुआ में शुरुआत

घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग न करे – नितिन सोळंके

ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन की पहल

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । घरेलू गैस सिलेंडर जनजागरूकता अभियान एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसका मुख्य उद्देश ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता करना है । संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन सोळंके के आदेशानुसार प्रथम चरण मे देश के 15 राज्य के 275 जिलों मे 2700 स्वयंसेवी के साथ 10 मई से इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान अंतर्गत सभी होटल, रेस्टोरेंट। फैक्ट्री, अस्पताल आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों मे जाकर उन्हें सार्वजनिक सूचना पत्र। जानकारी पत्रक देकर यह बताया जाएगा की 14.2 kg गैस के घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे होटल्स, रेस्टोरेंट, भोजनालय, ढाबों, केटरिंग आदि व्यवसायों के लिए उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही ऑटोरिक्शा, चार पहिया एल.पी.जी. वाहनों मे भी घरेलू गैस सिलेंडर की अलटी–पलटी नहीं करनी है। अधिकृत एल.पी.जी. पंपों से ही गैस वाहनों में भरवानी चाहिए। अवैध दुरुपयोग से देश मे लगभग 1000 से भी अधिक विस्फोट / ब्लास्ट होते है और जान–माल की हानी होती है। साथ ही सरकारी राजस्व का भी नुकसान होता है। यह भी बताया जाएगा की अगर कोई अवैध उपयोग करता है तो उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के अंतर्गत सबंधित विभाग द्वारा अपराधिक और दंडात्मक कारवाही की जा सकती है। 

ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन की और से “Save Domestic Cylinder, Save The Nation and Life” अभियान की शुरुआत नागपूर से हुई है और झाबुआ शहर के जिला आपूर्ति अधिकारी मा. आशीष आजाद, आपूर्ति विभाग एवं तहसील मेघनगर एस.डी.एम श्रीमती रीतिका पाटीदार, तहसीलदार पलकेश परमार झाबुआ जिला प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर अभियान शुरू किया। उपक्रम प्रमुख शुभम रंगारी (योजना प्रमुख) के नेतृत्व मे इस अभियान को तहसील मेघनगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ऑटो रिक्शा स्टैन्ड, और सबंधित सभी प्रमुख स्थानो पर जाकर संगठनों से मुलाकात कर उन्हे मार्गदर्शन दिया। ऐसी जानकारी संपर्क प्रमुख नरेंद्र सिंह तंवर ने दी है। इस अवसर पर संस्था के संदीप गुप्ता एवं पीयूष पटेल उपस्थित थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!