
इमरान खत्री
आलीराजपुर । प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पीएमयूएम शिक्षक संघ को मजबूती प्रदान करने एवं कर्मचारी कल्याण कोष के सफल क्रियान्वयन हेतु श्रीमति अंजू सिसोदिया प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कुल भारत की चौकी को महिला प्रोकोष्ठ जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गईं है, साथ ही सोंडवा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर कांतिलाल ठाकराव एवं आलीराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर तकसिंह रावत को प्रांत प्रमुख सतीश खरे, प्रांतीय संयोजक पवन खरे के निर्देशन में एवं प्रान्ताध्यक्ष मुरली मनोहर अरज़रिया के अनुमोदन से जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने नियुक्ति प्रदान की है। नियुक्ति होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, शिक्षक मित्रों एवं परिवार जनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।






