कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा
पांच दिवसीय तेजाजी जन्मोत्सव का तेजाजी न्यास मंडल थांदला द्वारा होगा भव्य आयोजन

थांदला । तेजाजी न्यास मंडल थांदला के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से स्थानीय तेजाजी मंदिर थांदला पर मनाया जायेगा जिसके अंतर्गत दिनांक 7 फरवरी शुक्रवार से दिनांक 9 फरवरी तक तेजाजी महाराज के नाटक की सुंदर प्रस्तुति तेजाजी महाराज के भक्तों द्वारा स्थानीय पिपली चौराहा पर दी जावेगी।

10 फरवरी को तेजाजी महाराज की कथा का आयोजन स्थानीय तेजाजी मंदिर में किया जाएगा तथा 11 फरवरी को शाम 7:00 बजे से तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाकर महाआरती उतारी जावेगी, तत्पश्चात शाम 7:00 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तेजाजी न्यास मंडल थांदला आप सभी नगरवासियों से व धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध करता है की सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावे।





