कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

76वे गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

सौरभ खेमसरा

मेघनगर। 76वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय श्री राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर परिसर में मूर्तिपूजक श्रीसंघ, ज्ञान मंदिर ट्रस्ट एवं परिषद परिवार द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण श्रीसंघ महामंत्री शैलेश भंडारी और परिषद महामंत्री राहुल लोढ़ा ने किया। इस अवसर पर संघ, ट्रस्ट एवं परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

 स्नात्र पूजन का भी हुआ आयोजन

धार्मिक बाल संस्कार योजना अंतर्गत आज तीसरे रविवार को भी सामूहिक स्नात्र पूजन का आयोजन श्री शान्ति सुमतिनाथ जैन मंदिर में श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला के बच्चों द्वारा किया गया। 11 बच्चों द्वारा यह पूजन कराई गई। पूजन में पाठशाला संचालिका निशा बाफना एवं पुजारी राजाभाई की उपस्थिति रही। पूजन की प्रभावना का लाभ श्री सोहनलालजी, राहुलजी रूनवाल परिवार ने लिया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!