देशधार्मिकमध्यप्रदेश

ध्वजारोहण कर मनाया शासन स्थापना दिवस

प्रभात फेरी का भी हुआ आयोजन

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । गुरुवार वैशाख सुदी 11 के शुभ दिन, शासन स्थापना दिवस मेघनगर में प्रभात फेरी निकालकर ध्वजारोहण कर मनाया गया। उक्त जानकारी देते हुए परिषद प्रवक्ता दिविक कावड़िया एवं महिला परिषद की प्रचार मंत्री वर्षा जैन ने बताया कि, शासन स्थापना दिवस के दिन प्रातः श्री शान्ति सुमतिनाथ जिन मंदिर से श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, ज्ञान मंदिर पर ध्वजारोहण श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर चौरडिया, नवयुवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, महिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, तरुण अध्यक्ष रवि जैन के द्वारा किया गया, इस अवसर पर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी रजत कावड़िया ने संबोधित करते हुए आज के दिन की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, आज ही के दिन प्रभु महावीर स्वामीजी ने शासन, संघ की स्थापना की थी। इस अवसर पर श्रीसंघ, परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!