कृषिदेशमध्यप्रदेशमौसमव्यापार

अनाज व्यापारी संघ थांदला के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

थांदला।  स्थानीय नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में आज अनाज व्यापारी संघ थांदला के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद बाफना को निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पदों पर अशोक तलेरा, प्रदीप वोरा और तेजमल राठौड़, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अनिल गादिया को नियुक्त किया गया।

कार्यसमिति में मुकेश राठौड़, रामचंद राठौर, राहुल राठौर, यतींद्र दाईजी और हेमंत श्रीमाल को शामिल किया गया। चुनाव की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई तथा अंत में सभी व्यापारियों के बीच सहभोज का आयोजन किया गया।

पूर्व अध्यक्ष अशोक तलेरा, जिन्होंने लगभग पाँच वर्ष तक सफलतापूर्वक संघ का नेतृत्व किया, को इस बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखा। यद्यपि कुछ असंतोषजनक तत्वों ने उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें परेशान करने का प्रयास किया, फिर भी तलेरा ने अपनी व्यवहार कुशलता और समन्वय से सभी व्यापारियों का विश्वास बनाए रखा।

आयोजन के सफल संचालन एवं समापन पर यतींद्र दाईजी ने सभी उपस्थित व्यापारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!