गैजेट्सदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीति

इंदौर रीवा फ्लाइट के शुभारंभ पर उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री का भव्य स्वागत

इंदौर । आज इंदौर रीवा फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर रीवा से अपने पूरे दल के साथ इंदौर पधारे मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर एयरपोर्ट पर हार्दिक अभिनंदन कर स्वागत किया। एवं सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप की मांग को पूरी करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इंदौर के अध्यक्ष सुमित मिश्रा  विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव ग्रुप के वरिष्ठ सम्माननीय एस एन मिश्रा,  जितेंद्र मिश्रा, रामजीत पाण्डेय, राजाराम तिवारी, मुनींद्र पाठक, रमेश शर्मा, शिवानंद शर्मा, कुशल तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, रामस्वरूप पाण्डेय, बृजलाल तिवारी, इंद्रिका तिवारी, सिद्धार्थ मिश्रा, बुद्धसेन पटेल, सहित ढोल धमकों  के साथ बड़े उत्साह उमंग के साथ सैकड़ों की संख्या में विंध्य जन इंदौर एयरपोर्ट पर उपस्थित थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!