मध्यप्रदेशशिक्षा

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रामा में “गुरु पूर्णिमा उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन हुआ

 

झाबुआ – झाबुआ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रामा में “गुरु पूर्णिमा उत्सव ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग एवं कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। परिसर की छात्राओं द्वारा वीणा वादिनी मां सरस्वती वंदना गीत की प्रस्तुति की गई। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा अपने उद्‌बोधन में कहा गया कि हमारे माता – पिता हमारे प्रथम गुरु होते है। हमें हमारे माता पिता एवं शिक्षक का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में बच्चा रहता है तो स्वयं का काम सीख जाता है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता, हर व्यक्ति को हर काम आना चाहिए। नीट में चार छात्राओं के चयन होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी व कहा कि आने वाले समय में भी हमारी बच्चियां अच्छा रिजल्ट लाकर नीट व जेईई में जाए व संस्था का नाम रोशन करे। कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि छात्रावास का वातावरण बहुत ही सकारात्मक है। यहां अंदर आते ही महसूस होता है कि यहां बैठी जो बच्चियां है वे भविष्य की डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट, प्रशासनिक अधिकारी इत्यादि है एक बालिका अगर आगे बढ़ेगी तो वे अपने गांव की अन्य बालिकाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। सभी अपनी जिम्मेदारी समझे, अपने गांव को अपनी नींव को कभी नहीं भूलें। आप जो भी बने उसके पीछे अपना संघर्ष, आपके माता पिता का क्या संघर्ष था, आपके शिक्षक ने आपको जो सिखाया कभी ना भूले। गुरु की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। अपने माता पिता एवं शिक्षक का हमेशा सम्मान करे। आपको करियर के साथ एक अच्छा इंसान भी बनाना है। अपने देश के विकास में जहां भी अपना योगदान दे सकें जरूर दे। मुख्य अतिथियों द्वारा गुरुओं को पुष्प, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित कर गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। साथ ही परिसर का निरीक्षण कर एक पेड़ मां के नाम भी लगाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सत्यनारायण दर्रो, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी राधु सिंह बघेल, कन्या छात्रावास परिसर की प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाए, अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!