झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

हनुमान जयंती पर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला बल

कैलाश परमार

ककनवानी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, ब्लॉक थांदला (जिला झाबुआ) के सेक्टर क्रमांक 1 अंतर्गत ग्राम पंचायत देवका में गुरुवार को जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था कसाडिया, ग्राम विकास समिति एवं प्रस्फुटन समिति देवका के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवांकुर संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जाएगा, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर मेंटर राकेश चरपोटा ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

इस अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों का पूजन, साफ-सफाई, गहरीकरण, सामूहिक श्रमदान, जागरूकता रैली एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

जल मंदिर प्याऊ की स्थापना से राहगीरों एवं ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, साथ ही यह जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी प्रतीक बनेगा। यह पहल जल गंगा संवर्धन अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष मिंटू मुनिया, शंकर, कांतीया सहित नवांकुर संस्था कसाडिया, ग्राम विकास समिति एवं प्रस्फुटन समिति देवका के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!