
तेजा गाहरी
राणापुर । नगर राणापुर में सोमवार से श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सालंगपुर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी सत्यप्रकाशदास महाराज द्वारा भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा को विधिवत विराजित किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य यजमान रमेशचन्द्र ओंकारजी राठौड़ के निवास स्थान से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मुख्य यजमान रमेश ओंकार जी राठौड़ ने भागवत पोथी को सिर पर धारण कर शोभायात्रा की अगुवाई की।

ढोल-ताशों, बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के बीच निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के समापन के पश्चात कथा स्थल पर विधिवत कार्यक्रम संपन्न किया गया। शोभायात्रा में हिंदू समाज द्वार हिंदू संगम का 22 जनवरी 2026 को कार्यक्रम होना है उसकी ध्वजा का मुहूर्त स्वामी जी ने किया
मुख्य यजमान रमेश ओंकार राठौड़ ने बताया कि यह श्रीराम कथा सात दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन कथा के साथ-साथ भजन संध्या, संगीतमय सुंदरकांड सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।
शोभायात्रा में राणापुर नगर की धर्मप्रेमी जनता के साथ-साथ विधायक विक्रांत भूरिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सोम सिंह सोलंकी, राणापुर मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक, राणापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा। थाना प्रभारी दिनेश रावत एवं तहसीलदार हुकुमचन्द्र निगावल द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिससे शोभायात्रा सुव्यवस्थित रूप से संपन्न
श्री कृष्ण कथा स्थल पर आने के बाद कथा वाचक सत्य प्रकाश जी सारंगपुर वाले स्वामी जी ने पोथी को विराजित करके मुख्य यजमान रमेश राठौड़ सहायक यजमान रमेश नीलेश जमुनालाल सोनी परिवार द्वार पूजन अर्चना घर के आरती का लाभ लेकर कथा प्रारम्भ की गई। कथा स्थल पर रामायण पारायण का लाभ भी श्री कांति कुंज परिवार नटवरलाल महेश चंद्र हरसोला द्वार लिया गया उसकी भी पूजा अर्चना परिवार द्वार की गई।
आज कथा के कार्यक्रम में भोजन प्रसादी का लाभ हसमुख लाल सोनी मांगीलाल जी राठौड़ डॉक्टर भगवानदास काबरा जगदीश रणछोड़ राठौड़ बबली बहन-बिहारी लाल दीपक सोनी सोनी की ओर से लिया गया। धन से ज्यादा जरूरी है अच्छा मन होना-स्वामी जी सारंगपुर वाले स्वामी श्री सत्यप्रकाश महाराज द्वारा आज श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा के प्रथम दिवस में महाराज श्री ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सुंदर वर्णन करते हुए बालि वध, भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर श्रीराम राज्याभिषेक तक की प्रेरणादायी कथाओं का रसपान कराया। साथ ही माता जानकी के जन्म प्रसंग का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया।
कथा के दौरान स्वामी श्री ने समाज को जीवन का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य के पास धन होना आवश्यक है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है उसका मन अच्छा होना। जिस व्यक्ति का मन शुद्ध और उदार होता है, वही व्यक्ति सच्चे अर्थों में कथा का यजमान बनने का अधिकारी होता है।

आगे के प्रसंग में उन्होंने आज की सामाजिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अपने घरों में महंगे सोफा सेट, चांदी-सोने की वस्तुएं तो रखते हैं, यहां तक कि भगवान के लिए सोने का सिंहासन बनवाते हैं, लेकिन अपने ही परिवार के बीच आपसी तालमेल और संवाद की कमी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज घर में चार लोग साथ बैठते हैं, लेकिन सभी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, आपस में बातचीत नहीं हो पाती, जो पारिवारिक विघटन का कारण बन रही है।
स्वामी श्री के ये विचार श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श कर गए और सभी ने आत्ममंथन करने का संकल्प लिया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति व आध्यात्मिकता का भाव बना





