मध्यप्रदेश

शासकीय महाविद्यालय थांदला में विषयों में वृद्धि करने के लिए जयस ने दिया ज्ञापन

दो ही विषय का विकल्प होने की वजह से पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है छात्रों को

थांदला – जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन थांदला द्वारा आज शासकीय महाविद्यालय थांदला में विषयों में वृद्धि करने के लिए मान्य मंत्री महोदया महिला एवम बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया । जिसमें विभिन्न विषयों को बढ़ाने के लिए आवेदन दिया थांदला महाविद्यालय में अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र दो ही विषय है अन्य विषयों के लिए ग्रामीण अंचलों से आदिवासी छात्र-छात्राओं को अन्य शहरों में जाना पड़ता है जिससे छात्र-छात्राओं को रहने व आने जाने की समस्याओं के कारण छात्र अन्य विषय से स्न्नातक व स्न्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं । ज्ञापन में जयस के दीपेंद्र गरवाल, अनुराग खड़िया रंजन डामोर, संतोष डामोर, मनोज भाबर, रमेश कटारा, ईश्वर एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!