देशमध्यप्रदेशराजनीति

ओलावृष्टि आंधी से फसल बर्बाद उचित मुआवजा की मांग को लेकर जयस संगठन ने दिया ज्ञापन 

प्राकृतिक आपदा, बेमौसम बारिश, हवा एवं ओलावृष्टि से कसरावद ब्लॉक के किसानों की रबी की फसल हुई खराब

सोमल चौहान

कसरावद । मंगलवार को शाम में मौसम ने बदला अपना मिजाज और अचानक तेज हवा बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से कसरावद तहसील के किसानों की उम्मीद पर बरफाया कहर,सुबह होते ही किसानों ने अपनी अपनी फसलों को जैसे गेहूं, चना, मक्का को देखा तो फसल पूरी तरह चौपट हो गई। जिससे कर्ज में डूबे किसानों की उम्मीदों की आस निराशा में बदल गई जयस संगठन कसरावद द्वारा एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदार कैलाश डामर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें राजस्व विभाग से किसानों की फसल नुकसान होने का आकलन कराकर वास्तविक नुकसान के अनुरूप मुआवजा राशि दी जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जयस अध्यक्ष कपिल खराडे, शोभाराम पटेल, सोमल चौहान, अरविंद भूरिया, लखन भांवरें, अर्पित माथुर, विशाल गुड़िया, दिपक वर्मा, भगवान यादव, सचिन खराडे, राजकुमार वास्कले, राजेन्द्र, जगदीश, मुकेश , कालू ब्राह्मणे, ललित डावर व बड़ी संख्या में किसान तथा जयस संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!