क्राइमदेशमध्यप्रदेश

झकनावदा पुलिस ने 23 हज़ार की लागत की अवैध शराब की जप्त 

 मनीष कुमट 

झकनावदा । दिनांक 5 जनवरी को झकनावदा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया को तारखेड़ी बिजौरी मार्ग पर एक मोटर-साइकिल पर 1 व्यक्ति द्वारा आठ पेटी अवैध शराब ले जाते हुए सूचना मिली जिसके बात चौकी प्रभारी द्वारा मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए टिम गठित कर अवैध शराब परिवहन करते अपराधी को धर दबोचा। बाद मोटरसाइकल, आठ पेटी अवैध शराब और अपराधी को चौकी पर लाया गया। जहाँ अपराधी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंकाला जा रहा है बाद अपराधी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया की कुल आठ पेटी शराब की लागत 23000 हज़ार रुपए बताई जा रही है जिसमे कुल शराब 96 लीटर व मोटर साइकिल कीमत 50 हज़ार की जप्त की गई । इस पर प्रधान आरक्षक अविनाश निषाद, एएसआई राजवीर जाट, आरक्षक दीपक अलावा, आरक्षक राजू मुवेल का सहयोग रहा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!