
इमरान खत्री
अलीराजपुर । ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुन मुस्लिमिन आजाद समाज पार्टी भारतीय आदिवासी पार्टी की संयुक्त बैठक अलीराजपुर स्थित सहयोग गार्डन में रखी गई इस बैठक की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आबिद हुसैन बरकाती ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आबिद हुसैन बरकाती ने कहा समय आ गया है युवा साथियों इस अत्याचार के दौर में हम सबको मिलकर दलित मुस्लिम आदिवासी एकता को मजबूत करना है हम सब एक है और हम सबको दलित मुस्लिम आदिवासी विरोधी सरकार के खिलाफ हमारे अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ना है संविधान के दायरे में रहकर कार्यक्रम में अगले वक्ता के रूप में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुन मुस्लिमिन के जिला अध्यक्ष जहिर मुगल ने कहा देश और प्रदेश में मुस्लिम दलित आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं हम सबको मिलकर आदिवासी मुस्लिम दलित समुदाय की एकता को दिखाना है और हमारे समुदायों के हक अधिकार एवं समुदायों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना है मुगल ने कहा संसद में हमारे तीन शेर हमारे अधिकारों के लिए लड़ रहे थे भाई असदुद्दीन ओवैसी दूसरा भाई चंद्रशेखर रावण और तीसरा भाई राजकुमार रोत है हम सबको मिलकर हमारे इन शेरों को ताकत देना है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय आदिवासी पार्टी के उपाध्यक्ष दिनेश मिनामा ने कहा आज तक जितनी भी पार्टी सत्ता में आई है उन्होंने आदिवासी समाज का शोषण किया है मुस्लिम दलित आदिवासियों को इन पार्टियों ने सिर्फ वोट बैंक समझ रखा है हम सबको एकजुट होकर शक्ति के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज को उठानी है कार्यक्रम का संचालन भीम आर्मी संभाग लिगल सेल प्रभारी एड. राहुल फार्कले जी, ने किया कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व इंदौर संभाग सचिव आजाद समाज पार्टी डॉक्टर शैख़ रईस कादरी, व (भा.आ.पा) प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश मिम्ना, धार जिला अध्यक्ष आशीष चौहान पदाधिकारी सदस्य सामाजिक युवा दिनेश मिनामा, पप्पू वसुनिया, अजय बामनिया, विकेश सिगाड, विजय निनामा, महेश मावी, चंदू डामोर, सुरेश मिनामा, राजदीप मिनामा, अनिल मिनामा, नरेश वसुनिया, विनोद अजनार, मनीष वसुनिया, नितेश जमरा, लिलेश कनेश, महेश मावी, विशाल कनेश, राहुल खराडा, राहुल मिनामा, दिनेश वसुनिया, अन्य साथी उपस्थित रहे।





