देशमध्यप्रदेश
थांदला बाईपास पुल से महीला ने नदी में लगाई छलांग
थांदला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला की बचाई जान

थांदला । पारिवारिक विवादों के चलते महिला ने बाईपास रोड पर बने पद्मावती नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला का नाम फरजाना पति समीउल्लाह बताया जा रहा है। महिला के नदी में कूदने की सुचना पुल से गुजर रहे राहगीरों ने थांदला पुलिस को दी, जिसके बाद थाना पुलिस थाना प्रभारी अशोक स्वयं मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर रेस्क्यू कर कर महिला की जान बचाई, महिला को 108 की सहायता से थांदला सिविल अस्पताल भेजा गया है, जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला के परिजनों को भी सूचना कर दी गई है । फिलहाल महिला किन करणों के चलते नदी में कूद कई थी यह जांच का विषय है।






