कृषिदेशमध्यप्रदेशराजनीतिशिक्षा

कल्याणपुरा को मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना में शामिल किया गया

100 करोड़ रुपये के आवंटन से ग्राम में कई विकास कार्य किए जाएंगे

संतोष परमार

 कल्याणपुरा । ग्राम कल्याणपुरा को मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना में शामिल किए जाने से क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक सौगात मिली है। इस योजना के तहत 100 करोड़ रुपये के आवंटन से ग्राम में कई विकास कार्य किए जाएंगे, जिनमें स्मार्ट मिनी विलेज, दूध उत्पादन, प्राकृतिक कृषि, तालाबों का निर्माण, डेम-चेक डेम, नाल्कुल रिचार्ज, ई-ग्राम सेवा पंचायत, डिजिटल सेवा, प्राकृतिक खेती, नवीन स्वास्थ्य भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य भवन, गौशाला, सोलर स्ट्रीट लाइट, ग्राम पंचायत भवन, पुस्तकालय, सामुदायिक भवन, आजीविका भवन, वर्कशेड, आंगनवाड़ी भवन, स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, स्कूल भवन, कनेक्टिविटी, यात्री प्रतीक्षालय और आंतरिक सड़कें/नाली निर्माण शामिल हैं।

योजना से ग्राम कल्याणपुरा को मिलने वाली सुविधाएं :-

स्वास्थ्य सेवाएं :-  नवीन स्वास्थ्य भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य भवन, पशु चिकित्सालय

शिक्षा :-  स्कूल भवन, पुस्तकालय

आजीविका :- दूध उत्पादन, प्राकृतिक कृषि, वर्कशेड, आजीविका भवन

बुनियादी सुविधाएं :- स्मार्ट मिनी विलेज, सोलर स्ट्रीट लाइट, आंतरिक सड़कें/नाली, यात्री प्रतीक्षालय

डिजिटल सेवाएं :- ई-ग्राम सेवा पंचायत, डिजिटल सेवा

इस योजना से ग्राम कल्याणपुरा के विकास को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्रवासियों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!