समाज में आई कुरीतियों को दूर करने भागवत कथा का श्रवण श्रेष्ट उपाय – पंडित धर्मेंद्र कृष्ण गोपाल शास्त्री

समाज में आई कुरीतियों को दूर करने भागवत कथा का श्रवण श्रेष्ट उपाय – पंडित धर्मेंद्र कृष्ण गोपाल शास्त्री
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे कलश यात्रा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची प्रमुख मार्गों पर कलश यात्रा एवं भागवत कथा वाचक पंडित धर्मेंद्र कृष्ण गोपाल शास्त्री का पुष्प वर्षा माला एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंत्र कर के साथ तथा प्रारंभ करते हुए पंडित शास्त्री ने विस्तार पूर्वक भागवत कथा का महत्व बताया । एकाग्रता से कथा का श्रवण करने की प्रेरणा दी आपने कहा समाज में आई कुरीतियों को कैसे दूर किया जाए अनेक प्रेरक प्रसंग के माध्यम से समझाया पंचाल समाज के वरिष्ठ सदस्य पूनमचंद पांचाल, बसंत पांचाल, गोविंद पांचाल, आशीष पंचाल, प्रहलाद नायक, जगदीश पंडित, सुरेश पांचाल, रमेश पंचाल हार्दिक पांचाल, गौरव पांचाल, मनीष पांचाल आदि भागवत जी की पूजा कर पंडित धर्मेंद्र शास्त्री जी का स्वागत किया महिला मंडल के सदस्यों ने भी भागवत की आरती उतारी एवं गरबा नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन बसंत पांचाल ने किया ।





