सोमवार के दिन विशाल चल समारोह के साथ हुई शारदीय नवरात्रि में माताजी की घट स्थापना

कैलाश परमार
काकनवानी । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां शक्ति जगत जननी जगदंबा का चल समारोह कार्यक्रम श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर समिति एवं नवदुर्गा समिति के द्वारा आयोजित किया गया। माता रानी के चल समारोह की शुरुआत श्री रसिक भाई पंचाल के निवास स्थान से प्रारंभ कर पूरे नगर में चल समारोह निकाला गया।

जिसमें आसपास के सभी ग्रामीण मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक तथा बच्चों में भारी उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे नगर में बैंड की मधुर धुन एवं माता रानी के भजनों के साथ विशाल समुदाय में पूरे नगर में चल समारोह निकाला गया तत्पश्चात मां अंबे जी की विधि विधान से शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई इसके बाद माता जी की आरती उतारी गई।
इसके बाद नवरात्रि महोत्सव का आगाज हुआ एवं गरबा पांडाल में रंग बिरंगी विद्युत से सजा मंडप में श्रद्धालुओं के द्वारा आकर्षक गरबा नृत्य खेला गया सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीण जनों में इस शारदीय नवरात्रि के पहले दिन काफी उत्साह देखने को मिला।





