देशधार्मिकमध्यप्रदेश

आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निकाली मेरु यात्रा

 

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । प्रथम तीर्थंकर परमात्मा श्री आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक आज मेरु तेरस के शुभ दिन नगर में श्री शान्ति सुमतिनाथ जिनालय से मेरु यात्रा श्रीसंघ के तत्वाधान में महिला परिषद द्वारा निकाली गई। उक्त जानकारी देते हुए महिला परिषद प्रचार मंत्री श्रीमती वर्षा जैन एवं श्रीमती सपना सेठ ने बताया कि, प्रातः शुभ बेला में परमात्मा के अभिषेक पूजन आदि के बाद 09 बजे रजत धातु एवं घी से निर्मित मेरु शिखर को लाभार्थी परिवार द्वारा शिरोधार्य कर मेरु यात्रा आयोजित की गई, जो कि नगर के विविध मार्गों से होती हुई ज्ञान मंदिर पर पहुंची। रजत मेरु का लाभ शांतिलालजी, राकेशजी, आदिश लोढ़ा परिवार द्वारा तो घी के मेरु का लाभ राजेन्द्रजी, सौरभजी, संदीपजी कांठी परिवार ने लिया।

इस अवसर पर महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, विमला कोठारी, पुष्पा सेठ, सुभद्रा भंडारी, निशा बाफना, अर्चना कावड़िया, सुशीला लोढ़ा, कल्पना शाह, सुमन भंडारी, राखी लोढ़ा, संगीता भंडारी, रुचिता कावड़िया, पूनम कोठारी, रेणु कावड़िया, पूजा कावड़िया, जूही चौरडिया, अंशी कावड़िया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!