टेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशराजनीति

विधायक वीरसिंह भूरिया ने की पीएचई मंत्री से मुलाकात, जिले की पानी समस्या का हल करने की मांग

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने भोपाल में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान मध्य प्रदेश शासन के पीएचई मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झाबुआ जिले में पानी की समस्या के बारे में चर्चा की और जल्द से जल्द हेड पंप की सामग्री को जिले को आवंटन करने का अनुरोध किया। विधायक भूरिया ने बताया कि जिले में कई जगह हेड पंप खुद चुके हैं, लेकिन सामग्री के अभाव में वे चालू नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि थांदला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पानी की टंकियां बन चुकी हैं, लेकिन उन्हें अभी तक नल जल योजना से जोड़ा नहीं गया है, जिससे ग्रामीणों को दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। विधायक भूरिया ने मंत्री से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द हेड पंप की सामग्री को झाबुआ जिले को आवंटन किया जाए, ताकि ग्रामीणों की पानी की समस्या का हल हो सके।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!