मध्यप्रदेश

“नवीनता अख़बार” का हुआ होटल अनमोल में हुआ भव्य विमोचन

वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा किया गया अख़बार का विमोचन

थांदला – बीते रविवार को थांदला के होटल अनमोल पर हिंदी मासिक अख़बार “नवीनता अख़बार” का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में थांदला व जिले भर के कई पत्रकार शामिल हुए ।
नवीनता अख़बार एक मासिक अख़बार है जो हर महीने की 15 तारीख को प्रकाशित होगा। अखबार में जनहित की खबरें व देश-विदेश, प्रदेश, खेल, व्यापार, मनोरंजन आदि खबरें प्रकाशित की जाएगी। होटल अनमोल में अख़बार विमोचन कार्यक्रम का संचालन राजेश डामोर द्वारा किया गया ।

अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय ने कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा कि नवीनता अख़बार खबरों में नवीनता लेकर आएगा और जन समस्याओं को प्रमुखता से उठेगा l अखिल भारतीय पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष समकित तालेरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत खुशी की बात है कि थांदला नगर से नवीनता अख़बार प्रकाशित होगा मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में अपनी खबरों के बलबूते पर एक नई ऊंचाई को यह अखबार छूएगा। समकीत तलेरा ने नवीनता अख़बार के प्रधान संपादक संदीप वर्मा व संपादक शाहिद जैनब तथा उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

नवीनता अख़बार के प्रधान संपादक संदीप वर्मा ने विमोचन कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यक्रम में पधारे सभी पत्रकार व वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया।
विमोचन कार्यक्रम में आधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय,अखिल भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेष उपाध्यक्ष समकित तलेरा, पब्लिक वॉइस के पत्रकार राजेश डामर, शोराभ खेमसरा,हरीश पंचाल,मनीष वाघेला,विवेक व्यास,नीलेश भण्डारी,राजेश राठौर,निर्मल मोठिया,अहमद खान, संतोष प्रजापत,कैलाश परमार,अकलेश रावत, कुलदीप वर्मा, एडवोकेट विकास भूरिया,विजय भाटी,लाल वर्मा,जितेंद्र सेन,अमित भाटी, विनोद चौहान, तस्दीक आलम आदि पत्रकार व वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!