मध्यप्रदेश

वृद्ध महिलाएं KYC के लिए बैंक के बाहर बैठ कर गुजार रही रात

बैंक में वृद्ध आदिवासी महिलाओं के साथ होता है दुर्व्यवहार

थांदला – बुढ़ापे का सहारा सरकार की वृद्धा पेंशन योजना बन रही है लेकिन पेंशन पाने के लिए केवाईसी (KYC) जरूरी है, इसी के चलते थांदला स्टेट बैंक में खाता आधार से लिंक करने के लिए वृद्ध जनो की भीड़ रात के समय से ही लग रही है, वृद्ध महिला व पुरुष रात्रि के समय ही बैंक के बाहर कतार लगा कर बैठ रहे हैं। ताकि सुबह बैंक खुलने के बाद केवाईसी करने के लिए उनका नंबर आए ।

पेंशन योजना के अंतर्गत केवाईसी करना अनिवार्य है। इसलिए वृद्ध महिला व पुरुष रात भर परेशानी का सामना कर सुबह अपने खाते का केवाईसी करने का इंतजार कर रहे ।
वृद्ध महिलाए परेशान हो रही है लेकिन बैंक की ओर से कोई भी टोकन जेसी सुविधा अब तक शुरू नहीं की जा सकी है अगर टोकन सुविधा रहती तो शायद इन बुजुर्ग लोगों को बैंक के बाहर रात नही बिताना पड़ती ।

वृद्ध महिलाओ ने बताई अपनी परेशानी

थांदला के करीब के गांव कलदेला की रहने वाली वृद्ध

 

महिला ने बताया कि वह पिछले दो माह से परेशान हो रही है वह केवाईसी करने के लिए बैंक के चक्कर काट रही है लेकिन उनका नंबर नहीं आता है और जब नंबर आया था तो उनके दस्तावेज में कमी के कारण उन्हें बैंक से बाहर कर दिया गया था इसलिए फिर से वह अब अपने नंबर का इंतजार कर रही है, इसलिए शाम के 6:00 बजे ही बैंक के बाहर आकर बैठ गई है ताकि दूसरे दिन उनका नंबर आ जाए ।

वही धामनी की वृद्ध महिला ने बताया कि रात में वह बैंक के बाहर ही सोएंगे । पेंशन पाने के लिए केवाईसी करना जरूरी है इसलिए केवाईसी तो करना ही पड़ेगी हम बहुत परेशान हो गए। बैंक वाले भी हमको चिल्लाते रहते हैं। बैंक में कोई ठीक से बात भी नहीं करता । कुछ भी पूछो तो चिल्ला कर ही बात करते हैं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!