एक दिवसीय मेत्री क्रिकेट चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
राजस्व इलेवन रही विजेता, एडवोकेट इलेवन रही उप विजेता


थांदला । आपसी सामंजस्य बनाने व एक दिन अपने लिए जीने के उद्देश्य से थांदला पत्रकारों के द्वारा एक दिवसीय मेत्री क्रिकेट चैंपियन शिप का आयोजन थांदला के कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित किया गया । जिसमें नगर की पांच टीमों को सम्मिलित किया गया जिसमें पत्रकार इलेवन,राजस्व इलेवन,डॉक्टर्स इलेवन,एडवोकेट इलेवन, ओर नगर परिषद इलेवन की टीमों ने हिस्सा लिया । टूर्नामेंट का आयोजन पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया था । आयोजन में पहला मैच एडवोकेट इलेवन ओर नगर परिषद के बीच खेला गया, जिसमें एडवोकेट इलेवन विजेता रही । दूसरा मैच डॉक्टर्स इलेवन ओर राजस्व के बीच खेला गया जिसमें राजस्व ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को जीत लिया । सेमीफाइनल मैच एडवोकेट इलेवन ओर राजस्व के बीच हुआ । जिसमें राजस्व इलेवन ने एडवोकेट इलेवन को हराकर फाइनल में जगह पक्की करली । सेमीफाइनल मैच एडवोकेट इलेवन व पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें एडवोकेट इलेवन ने 14 रनों से मैच जीत कर पत्रकार इलेवन को हराकर फाइनल में अपना स्थान बना लिया, सभी मैच 6 ओवरों के हुए वही फाइनल 7 ओवर का खेला गया। फाइनल मैच में राजस्व इलेवन की टीम ने टॉस जीता और बेटिंग लेने का फैसला किया जिसमें राजस्व ने एडवोकेट को 7 ओवरों में 105 रन का लक्ष्य दिया वही जवाब में एडवोकेट की टीम 7 रन से फाइनल मैच हार गई, अंतिम ओवर राजस्व विभाग की ओर से अनुविभागी अधिकारी तरुण जैन की शानदार बोलिंग की वजह से अपनी टीम को 7 रनों से मैच जीता लिया। टूर्नामेंट में राजस्व इलेवन के लिए अच्छा प्रदर्शन करनेवाले धर्मेंद कटारा ने फाइनल मैच में भी शानदार नाबाद 60 रनों की पारी खेली । धर्मेंद्र कटारा को फाइनल मैच मे मेन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने पर मैने ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। सफल आयोजन के लिए अनुविभागी अधिकारी तरुण जैन ने पत्रकार साथियों को आभार माना वही उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर करवाए जाने चाहिए जिससे सभी से मधुर संबंध स्थापित हो सके एक दूसरे से मिलना जुलना व सामंजस्य बना रहे वही तहसीलदार अनिल बघेल ने व डॉक्टर मनीष दुबे ने भी आयोजन की सराहनीय पहल व सफल आयोजन की आयोजकों को बधाई दी पार्षद गोलू उपाध्याय ने आयोजक राजेश डामर ,शहीद जैनब ओर विजय मिस्त्री सुधीर शर्मा का विशेष आभार माना उन्होंने बताया कि विगत सात दिनों से आप लोगो की मेहनत बखूबी रंग लाई है आयोजन में समस्त पत्रकार साथियों का भी पूरा सहयोग रहा हे।







