कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेश

पेटलावद में बिजली विभाग का आउटसोर्स कर्मचारी करंट लगने से मौत, परिजनों का आक्रोश

धर्मेश सोनी

पेटलावद। पेटलावद  के समीपस्थ गांव असालीया में बिजली विभाग का आउटसोर्स कर्मचारी जेमाल पिता लालू गामड़ (45 वर्ष) निवासी स्थानीय बिजली समस्या सुधारते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हादसे में मृत कर्मचारी को लेकर पेटलावद विद्युत विभाग के ऑफिस पहुंचे और लाश को वहीं रख दिया और न्याय की गुहार लगाने लगे। मोके से बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सब भाग निकले।

परिजनों का आरोप है कि कर्मचारी ने बकायदा लाइट सुधारने की परमिशन ली थी, इसके बावजूद लाइट चालू कर दी, जिस कारण उनके व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने मांग की है कि जिसने भी यह काम किया है, उस पर उचित कार्यवाही हो और मृतक के परिवार को सरकार की ओर से सहायता दी जाए। फिलहाल, विद्युत विभाग के बाहर लाश रखकर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा है। वे जल्द से जल्द कार्रवाई और सहायता की मांग कर रहे हैं।

विद्युत विभाग पर आरोप

परिजनों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लाइट सुधारने की परमिशन के बावजूद लाइट चालू कर दी, जिस कारण उनके व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने मांग की है कि जिसने भी यह काम किया है, उस पर उचित कार्यवाही हो और मृतक के परिवार को सरकार की ओर से सहायता दी जाए।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!