देशमध्यप्रदेश

मदरानी में पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को बढावा देने के लिए हुआ वृक्षारोपण

अहमद खान 

 मदरानी । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम मदरानी में एक प्रेरणादायक पहल की गई। स्थानीय चौकी प्रभारी के नेतृत्व में झाबुआ पुलिस अधीक्षक महोदय पद्मविलोचलन शुक्ल जी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने मिलकर सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। इस विशेष एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम चौकी परिसर, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र प्रांगण, तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नीम, पीपल, आम जैसे छायादार एवं फलदार वृक्षों के पौधे रोपे गए। पौधारोपण के दौरान चौकी प्रभारी ने कहा, “प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। “इस अभियान में ग्रामीणों के साथ-साथ भाजपा युवा नेता संजय भाभर, मंडल अध्यक्ष सोमेश भूरिया, मंडल महामंत्री राजेश चरपोटा, जनपद सदस्य पति मसुल डामोर, सरपंच पति जंगलसिंह डिंडोर एवं पूर्व सरपंच पांगला चारेल, नितेश कटारा, युवा वर्ग एवं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधों की नियमित देखरेख करने और गांव को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी श्री सुरेंद्रसिंह सिसोदिया की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। इस अवसर पर गांव का माहौल बेहद सकारात्मक और उत्साही नजर आया एवं पुलिस स्टाफ थाना प्रभारी आजाक झाबुआ से। नानूरामजी वर्मा, चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिसोदिया, मोहन हटीला, कन्हैयालाल आरक्षक, दिलीप सैनिक, महेश ग्राम चौकीदार, निलेश डामोर वाहन चालक समस्त ग्रामीण जन सम्मिलित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!