शराब दुकान पर पथराव करने वाले बदमशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कम कीमत पर शराब नहीं देने पर कि थी पत्थर बाजी

झाबुआ – शहर की शनपुरी मंडी के सामने स्थित अग्रेजी शराब कि दुकान पर असामाजिक तत्वो द्वारा शराब कम रुपये में नहीं देने की बात पर पत्थर बाजी करने वाले बदमाशों को झाबुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब दुकान के सेल्स मेन कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 617/2024 धारा 264.336.427.34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था ।
घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वो पर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश होने से थाना प्रभारी निरीक्षक राजुसिहं बघेल के नेतृत्व में आरोपीगण 01- सोमला पिता बापू वसुनिया निवासी पिपलिया पारा रोड़ झाबुआ 02- रमजु पिता जुवानसिहं मेड़ा निवासी वागनेरा को तत्काल गिरफ्तार किया गया । तथा आरोपीयो को घटना स्थल किशनपुरी मंडी के सामने स्थित अग्रेजी शराब कि दुकान पर ले जाकर घटना स्थल का रिक्रेशन किया गया। तथा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
सराहनिय भुमिका उनि नरेन्द्र राठौर, उनि एडमिरल तोमर, सउनि ओंकारसिहं डोडियार, प्रआर भुरसिहं, आर दंगल, अर्जुन, भलसिहं, ईश्वर की मुख्य भुमिका रही ।
आरोपी के पूर्व मे भी कई अपराधिक रिकार्ड है।
01-रमजु पिता जुवानसिहं के विरुद्ध विभिन्न थानो पर गंभीर अपराध लुट डकेती नकबजनी, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर कुल 24 अपराध पंजीबद्ध है।






