
शाहिद जैनब
थांदला बाजार में पत्थर बाजी और गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों का थांदला पुलिस ने शुक्रवार को जुलूस निकाल दिया। बीते मंगलवार थांदला के मुख्य बाजार में दो पक्षों के बीच में आपस में विवाद होने पर जमकर पत्थर बाजी वह मारपीट हुई थी जिसे थांदला नगर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।
कुछ ही दिन पूर्व आए थाना प्रभारी अशोक कनेश ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने,बाजार में हुड़दंग मचाने वाले बदमाशों को वीडियो के आधार पर पहचाना कर गिरफ्तार किया गया इसके बाद जहा पर बदमाशों ने अपनी दादागिरी दिखाई थी उसी जगह पर पहुंचकर थाना प्रभारी ने कान पकड़वाकर दहशत फैलाने वालों से माफी मंगाई। थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस प्रशाशन द्वारा की गई इस सराहनीय कार्रवाई से नगर के व्यापारियों और स्थानीय लोगो द्वारा सराहना की जा रही है।
वही चर्चा मे नवागत थाना प्रभारी अशोक कनेश ने बताया कि नगर मे आमजन को किसी से डरने कि आवश्यकता नही है स्थानीय पुलिस नगर के व्यापारियों और आम जनता के साथ किसी तरह कि अप्रिय घटना बर्दाश्त नही करेगी वही नगर का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी यथोचित कार्रवाई की जावेगी। पुलिस प्रशासन् के लिए आम नागरिकों व व्यापारियों की सुरक्षा प्रमुख है






