
संदीप वर्मा
थांदला। न्याय, धर्म, प्रकाश, ज्ञान एवं सफलता की शाश्वत विजय के महापर्व विजयादशमी पर स्थानीय दशहरा मैदान पर रावण दहन के पश्चात अचानक एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते मौके पर भगदड़ मच गई, इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीओपी रविंद्रसिंह राठी तथा थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय की नजर बीमार व्यक्ति पर पड़ी, पुलिस ने व्यक्ति की गंभीरता को देखते हुए ताबड़तोड़ एंबुलेंस से उपचार हेतु सिविल अस्पताल भेजा, तत्पश्चात तुरंत उपचार मिलने से पुलिस की जागरूकता से व्यक्ति की जान बचाई गई, ज्ञातव्य हैं तीन दिवसीय 63 वें विजयदशमी मवेशी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय पूरे दल बल के साथ मोर्चा संभाल रहे थे, जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस थाने पर दशहरे मेले में अपराध से संबंधित एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ l





