क्राइमदेशमध्यप्रदेश

युवती के साथ छेड़ छाड़ करने वाले मनचले का पुलिस ने निकाला जुलुस

सौरभ खेमसरा

 मेघनगर। झाबुआ जिले में सभ्य समाज में आये दिन साजिश वश लव जिहाद धर्म परिवर्तन व छेड़छाड़ के मामले खबरों की हैडलाइन बनते है जिससे कई शिक्षा अध्ययन कर रही नवयुवतियों का जीवन राह भटकने की वजह से बर्बाद हो जाता है। एक ऐसा ही मामला झाबुआ जिले के मेघनगर में गुरुवार को देखने को मिला। मेघनगर पुलिस की लिखी एफ आई आर के अनुसार लड़की झाबुआ के शासकीय कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह प्रतिदिन के अनुसार गुरुवार को सुबह 10 बजे मेघनगर बस स्टेशन से झाबुआ कॉलेज में पढ़ने जा रही थी तभी आरोपी यासीन पिता यूसुफ शाह निवासी शेरानीपूरा निवासी मेघनगर द्वारा तहसील कार्यालय के समीप लड़की को जबरदस्ती बस में से उतार कर अपहरण कर एक निजी वाहन पर बिठाकर झाबुआ ले गया। वहां अन्य ठिकानों पर लड़की को ले जाकर की धमकियां एवं जान से मारने की धमकी देता रहा मौका पाते ही लड़की ने अपने परिवारजनों को सूचना दी तभी झाबुआ के भंडारी पेट्रोल पंप के समीप लड़के को रंगो हाथों पड़कर लड़के की जमकर धुलाई कर दी वहा से मेघनगर बस स्टैंड पर पर आरोपी की फिर से पीड़ित लड़की व अन्य साथियों ने जमकर पंचायती की गई। जिसके बाद आरोपी को मेघनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया इसके बाद पीड़ित लड़की का बयान पर मेघनगर पुलिस में आरोपी यासीन पिता यूसुफ शाह निवासी शेरानीपुरा चौराहा निवासी मेघनगर के खिलाफ धारा 74,78(1)351(2),87 ,354 डी जिसमे अपहरण करना जान से मारने की धमकी देना बुरी नियत से देखना व मारपीट कर छेड़छाड़ करने की सख्त कारवाई कर आरोपी को झाबुआ न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदू संगठनों में घटना को लेकर रोष व्याप्त 

पूरे मामले को लेकर एक-एक कर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन मेघनगर थाने के बाहर जमा हो गए व जय श्री राम के नारे लगाए हिन्दू सगठनों का कहना है आरोपी का जुलूस नगर में निकालकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हिन्दू सगठनों का कहना है कि सनातनी धर्म के खिलाफ ऐसे विधर्मी आंख उठाकर देखेंगे तो उनकी आंखें निकाल ली जाएगी ऐसा प्रयत्न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आरोपी व ऐसा करने वालो व उनका साथ देने वालो के खिलाफ़ हम शक्ति से निपटेंगे।

इनका कहना है

– इस तरह के मामले सामने आते हैं इसको लेकर सर्व हिंदू समाज आरक्षित थे और इस पर कड़ी से कभी कार्य हो और आरोपी का नगर में जुलूस निकाला जाए इसकी मांग करते हैं ।

निलेश गणावा, हिन्दू संगठन

– बालिका के साथ छेड़ छाड़ का मामला सामने आया इसको लेकर एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

रविंद्र राठी, एसडीओपी, थांदला

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!