
टेंडर नवीदा
झाबुआ –झाबुआ- रतलाम से झाबुआ फोरलेन रोड को स्वीकृति मिल गईं काफ़ी लंबे समय से क्षेत्र की जनता की मांग थी की यह रोड बने ताकि आवागमन मे सुचारु एवं अच्छे और कम समय मे हो सके, यह 99.82 किलोमीटर का फोरलेन रोड 423.05 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा एवं बदनावर / पेटलावद / थांदला एवं थांदला से कुशलगढ़ तक 90.4 किलोमीटर रोड को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा जिसकी लागत 432.53 करोड़ होंगी, जो 24 माह मे बन कर पूरा हो जाएगा, इन रोडो की नवीदा 11/03/2024 को जारी हो गईं थी, लेकिन लगता हे चुनावों के चलते टेंडर आज जारी हुए है, स्वीकृति पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया नें बताया की यह संसदीय क्षेत्र के तीनो मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, चैतन्य कश्यप, नागर सिंह चौहान एवं हमारी सांसद अनीता चौहान के अथक प्रयासों का परिणाम है, मे मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हु एवं झाबुआ और रतलाम की जनता को बधाई देता हु ।





