केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त रवि करण साहू का दौरा, अलीराजपुर-बड़वानी जिले में होंगे अनेक कार्यक्रम
18 सितंबर अलीराजपुर मे,19 सितंबर को सेंधवा मे होगा कार्यक्रम

इमरान खत्री
अलीराजपुर । अखिल भारतीय तेली महासभा एवं तेली घानी बोर्ड के केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष श्री रवि करण साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलिया 17 से 19 सितंबर 2025 तक बड़वानी एवं अलीराजपुर जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे समाजजनों से भेंट कर सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर संवाद करेंगे।इंदौर संभाग के मीडिया प्रभारी कांतिलाल राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दौरे की शुरुआत 17 सितंबर को शाम 6 बजे इंदौर से होगी, जहां से मंत्री श्री साहू का काफिला वैष्णवी होटल, मानपुर से धरमपुरी के लिए रवाना होगा। रात्रि 8 बजे धरमपुरी पहुंचने पर समाज बंधुओं से भेंट और रात्रि विश्राम होगा।
अलीराजपुर मे 18 सितंबर का कार्यक्रम
सुबह 11 बजे मंत्री श्री साहू नानपुर में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं राठौड़ समाज को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे अलीराजपुर पहुँचेंगे, जहाँ स्थानीय समाजजन उनसे भेंट करेंगे। 3 बजे अलीराजपुर से प्रस्थान कर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद कुटिया में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। दोपहर 3:30 बजे आम्बुआ, 4:30 बजे जोबट में समाज बंधुओं से मुलाकात होगी। सायं 5:30 बजे बड़वानी के लिए रवाना होंगे। रात 8:30 बजे बड़वानी पहुँचकर समाजजनों से संवाद होगा एवं रात्रि विश्राम भी बड़वानी में ही रहेगा।
19 सितंबर को सेंधवा कार्यक्रम
मंत्री श्री साहू 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे सेंधवा में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका
तेलघानी बोर्ड जिला अलीराजपुर अध्यक्ष रमेश साहू राठौड़ एवं उनकी टीम ने आगामी 18 सितंबर के दौरे को लेकर जिलेभर के राठौड़ समाजजनों से व्यापक संपर्क किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि सभी ग्रामों में निवासरत राठौड़ समाजजन कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री श्री साहू को समाज की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति से अवगत कराएं। इस क्रम में अलीराजपुर, आम्बुआ, जोबट, नानपुर, एवं बड़ी खट्टाली में भेंट कर समाजजनों को आमंत्रित किया गया।
अलीराजपुर में होगा भव्य स्वागत
राठौड़ समाज अध्यक्ष महेन्द्र टवली ने बताया कि 18 सितंबर को अलीराजपुर आगमन पर मंत्री रवि करण साहू का समाजजन भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान सामाजिक विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी।

दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर
तेली घानी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी शंकरलाल राठौड़ (बरझर), बाबूलाल राठौड़, गोवर्धन राठौड़, किशोर राठौड़, एवं मयूर राठौड़ ने जिलेभर का दौरा कर सभी समाज अध्यक्षों से मुलाकात की और मंत्री साहब के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
समाज के लिए नई दिशा की उम्मीद
मंत्री रवि करण साहू के इस प्रवास को तेली एवं राठौड़ समाज के लिए एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने वाला माना जा रहा है। समाजजन इस दौरे के माध्यम से अपनी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं योजनाओं को सीधे मंत्रीजी के समक्ष रखने के लिए उत्साहित हैं।





