मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिशिक्षा
स्वच्छता अधिकारी मस्ती में गंदगी फैली बस्ती में ?
वार्ड क्र. 11 के रहवासियों का खुलकर सांस लेना भी दुभर हो गया है


संदीप वर्मा
थांदला – हमेशा स्वच्छता को प्राथमिकता देने वाली थांदला नगर परिषद को वार्ड क्रमांक 11 की सड़क पर फैली गंदगी मुंह चिढ़ाती हुई दिख रही हैं । वार्ड क्रमांक 11 में कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। साथ ही गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। गंदगी एवं कचरे के ढ़ेर स्वच्छता अधिकारी की लापरवाही दर्शाता है । नगर पालिका द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था पर सलाना लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी नगर के इस वार्ड में सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। नगर परिषद के स्वच्छता अधिकारी द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं करने से चारों ओर गंदगी का आलम है। कचरा नहीं निकालने से मोहल्ले में खुलकर सांस लेना भी दुभर हो गया है।







