

संदीप वर्मा
थांदला । संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 725 वा जन्म उत्सव 25 अप्रेल 2025 शुक्रवार को मनाया जायेगा जिसको लेकर सेन समाज संगठन के वरिष्ठजनों एवं युवा शक्ति द्वारा होटल अनमोल के गार्डन मे मीटिंग रखी गई जिसमे सेन जयंति मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। चर्चा मे प्रत्येक वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सेन जी महाराज का जन्म उत्सव बेंड बाजा, ढोल एवं बग्गी मे विराजमान संत शिरोमणि सेन जी महाराज का भव्य चल समारोह एवं भोजन प्रसादी का आयोजन रखा जायेगा। सेन समाज थांदला का सह परिवार चल समारोह मे शामिल रह कर गुरु भक्ति कर गुरु जी का आशीर्वाद लेंगे। सेन समाज संगठन मीटिंग के वरिष्ठजनों एवं युवा शक्ति द्वारा निर्णय लिया गया। सन्दीप वर्मा, अशोक सेन, लाला सेन, विनोद चौहान, राहुल नीमचिया, दीपक वर्मा, नीलेश वर्मा, पिंटू सेन, अमित भाटी, चिंटू भाटी, शीतल वर्मा, प्रकाश वर्मा, कुणाल परिहार, हरीष भाटी, सुनील सेन मीटिंग मे रहे उपस्थित ।





