
थांदला । सोमवार की शुबह पद्मावती नदी पर एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को नदी में बहते हुए देखा गया जिसके बाद स्थानीय लोगो ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पद्मावती नदी के तट पर भारी संख्या मे भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई की। युवक की उम्र करीब 17 से 21 वर्ष बताई जा रही है। जिसकी पहचान आकाश पिता खुशहाल खराड़ी निवासी राजापुरा थांदला के रूप मे हुई हे। पूरे नगर मे तरह-तरह की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। कोई इसे हादसा मान रहा है तो कोई इसे हत्या की साजिश बता रहा है। मौके पर मौजूद लोगों में भय और दहशत का माहौल देखने को मिला। शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।






