
सोररभ खेमसरा
मेघनगर । मुम्बई महानगर में चातुर्मास हेतु विराजित पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर धर्मभूषण गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के दर्शन वंदन हेतु परम गुरुभक्त, मध्यप्रदेश के यशस्वी समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री बृजेंद्र शर्मा (चुन्नू भैया) ने मुम्बई पहुंचकर गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य गच्छाधिपति ने शर्मा को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए जनसेवा के प्रकल्प को और आगे बढ़ाने का कही तो वही पूज्य मुनिराजश्री निपुणरत्न विजयजी महाराज ने चुन्नू भैया के सामाजिक कार्यों की अनुमोदना कर सदैव मानवसेवा, जीवदया आदि कार्यों को करते रहने की हितशिक्षा एवं मंगल आशीष प्रदान किया। इस अवसर पर चुन्नू भैया का चातुर्मास आयोजक मुम्बई श्रीसंघ द्वारा गुरुदेव की निश्रा में बहुमान भी किया गया।





