खेलदेशमध्यप्रदेशशिक्षा

जीनियस पब्लिक स्कूल काकनवानी के विद्यार्थियों ने खेलो MP ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता में दिखाया परचम

कैलाश परमार 

काकनवानी । जीनियस पब्लिक स्कूल काकनवानी के लगभग 60 बालक बालिकाओं ने खेलो MP ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें 35 प्रतिभागियों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला स्तर के लिए चयन हुआ।विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती धर्मिष्ठा पंचाल, सचिव जगदीश पंचाल, प्राचार्य विवेक पटेल, समाज सेवी अर्जुन नायक, शिक्षक राहुल निनामा, पीयूष निनामा एवं समस्त स्टाफ ने बच्चों की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। ब्लॉक कॉर्डिनेटर नितिन डामर ने भी सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीनियस पब्लिक स्कूल काकनवानी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, जो कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के प्राचार्य विवेक पटेल ने कहा कि जीनियस पब्लिक स्कूल काकनवानी हमेशा से ही विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास पर जोर देता है, और इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि विद्यालय की नीतियां सही दिशा में हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!