देशधार्मिकमध्यप्रदेश

बैंड बाजों के साथ धूम धाम से भैरव देव को अर्पण किया छप्पन प्रकार का नैवेद्य 

भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियों पर माताओ-बहनों एवं भाइयों ने जमकर किया नृत्य

संदीप वर्मा

झकनावदा । 5 अक्टूबर रविवार तेरस को झकनावदा में भव्य भैरव भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे मंदिर को आकर्षक पुष्पों एवं लाइटिंग से सजाया गया। मंदिर में श्री आदिनाथ भगवान,श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ एवं श्री नाकोड़ा भैरव की मनमोहक अंगी रचाई गई। मंदिर प्रांगण में आकर्षक रंगोली उकेरी गई। मंदिर के परिसर को दीपो से सजाया गया।

धूमधाम से किया गया छप्पन नैवेद्य अर्पण

रविवार के शुभ अवसर पर नगर के प्रमुख चौराहे स्थित जसकरण कोठारी के निवास स्थान से बैंड बाजों के साथ वरघोड़ा प्रारंभ किया गया। जिसमें समस्त छप्पन नैवेद्य अर्पण के मुख्य लाभार्थी शंभूलाल सेठिया परिवार, ड्रायफुड लड्डू के लाभार्थी कनकमल मांडोत, शैतानमल कुमट परिवार, मिष्ठान के लाभार्थी पवन बरबेटा परिवार के द्वारा मस्तक पर छप्पन नैवेद्य लड्डू, पुष्प माला,मेवा मिष्ठान,श्रीफल,फल फ्रूट्स उठाकर ढोल धमाके एवं बैंड बाजों के साथ गरबा नृत्य एवं नाचते झूमते भैरव देव के जयकारे के नगर के प्रमुख मार्गो से वरघोड़ा निकाला गया। जिसके बाद सभी मंदिर परिसर पहुंचे जहां पेटलावद मेवानगर के कार्यकारिणी सदस्यों ने विधि विधान के साथ देरासर में विराजमान दादा श्रीआदिनाथ भगवान, श्री पार्श्वनाथ भगवान, मां पद्मावती देवी एवं श्री नाकोड़ा भैरव, श्री नाकोड़ा काला भैरव को बड़े ही हर्षौल्लास के साथ समाजजनों ने छप्पन नैवेद्य अर्पण किया। बाद महाआरती उतारी गई। 

भव्य भैरव भक्ति का आयोजन

रात्रि में श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव भक्ति संध्या का भव्य आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें आयोजन के मुख्य अतिथि पेटलावद मेवानगर के गादीपति श्री सुमित जी पीपाड़ा, कंचन अस्पताल राजगढ़ के संचालक श्री एम.एल.जैन,मोहनखेड़ा म्यूजियम ट्रस्टी श्री मुकेश जी जैन (नाकोड़ा), अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के प्रांतीय सह सचिव अनिल जी जैन झाबुआ,श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव ट्रस्ट मंडल मेवानगर पेटलावद के ट्रस्टी श्री सौरभ जी खमेसरा मेघनगर,मानस स्कूल राजगढ़ झकनावदा डायरेक्टर एवं समाजसेवी श्री सुशील जी जैन, पेटलावद संघ के मनोजजी, मैनेजिंग ट्रस्टी अमितजी पीपाड़ा,दादा के द्वारपाल अभय जी पीपाड़ा, इत्र सेवक पवन जी विश्वकर्मा, सेवक सूरजमल जी भंडारी के द्वारा श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान, मां अंबिका देवी,श्री नाकोड़ा भैरव, श्री नाकोड़ा काला भैरव को पुष्प अर्पण कर द्वीप एवं अखंड ज्योत प्रज्वलित कर आयोजन का विधिवत पूजा कर शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही उपस्थित गादीपति श्री सुमित जी पीपाड़ा का मारवाड़ी साफा पहनाकर कर स्वागत किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों का झकनावदा श्री संघ एवं श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव भक्त मंडल झकनावदा द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर धार जिले के बाग, राजगढ़, झाबुआ, मेघनगर, कल्याणपुरा, पेटलावद, रायपुरिया, बोलासा, धतुरिया, तारखेड़ी, पालेडी, उमरकोट, सारंगी सहित कई श्रीसंघ उपस्थित रहे। 

भक्ति में झूमे श्रद्धालु

भक्ति में सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री हितांशी सोलंकी ने अपनी मधुर आवाज से भजनों के माध्यम से दादा को खूब रिझाया। भक्ति की है रात दादा आज थाने आणो है जैसे भजनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं पंखिड़ा तू उड़ी ने जा जे मोहनखेड़ा रे जैसे गरबों पर माताओं, बहनों, बच्चों एवम पुरुषों ने जमकर गरबा नृत्य किया। वहीं हरिओम कुमावत ने भी सुन रे भैरव नाकोड़ा वाला धोली गाड़ी लानी है,सब कुछ तेरो भैरव देव मेरा तो कुछ भी नहीं जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही पेटलावद के प्रसिद्ध भाई कपिल ने भी अपने भजनों से दादा को रिझाया। बाद महाआरती उतारी गई। बाद मेवानगर पेटलावद के गादीपति श्री सुमित जी पीपाड़ा द्वारा दी गई अभिमंत्रिय रक्षा सूत्र का सभी को वितरण किया गया। 

मेवानगर कार्यकारिणी एवं सेवकों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर आयोजन में पधारे पेटलावद मेवानगर के कार्यकारिणी के समस्त सेवक सेविकाओं का झकनावदा संघ की तरफ से सम्मान किया गया। तो वहीं आयोजन में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाली बहन हितांशी सोलंकी,भाई हरिओम कुमावत,कपिल पेटलावद एवं समस्त वादकों का बहुमान किया गया। उस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष विजय कुमार वोहरा के द्वारा संपूर्ण सफल आयोजन में जी जान लगाने वाले आशीष भांगू, श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव भक्त मंडल झकनावदा के अध्यक्ष हर्ष मांडोत, उपाध्यक्ष मुदित जैन, कोषाध्यक्ष नमन पालरेचा, सचिव भावेश कोठारी, मीडिया प्रभारी अथर्व अरोड़ा,ज्योत सेवक ओम प्रकाश अरोड़ा,अरिहंत कोठारी, अरिहंत कुमट, नैतिक मांडोत,भव्य (ओनी) वोहरा, ग्रंथ भांगू, लक्ष्य बराबेटा आदि का दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया गया। बाद आयोजक समिति ने संपूर्ण आयोजन को निस्वार्थ भाव से सफल बनाने के लिए समस्त लाभार्थियों आभार प्रकट किया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!