कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा
मेघनगर में कार पर गोली चलने की खबर से मंचा हड़कंप, पुलिस की कार्यवाई जारी

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । मेघनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बुधवार रात को मेघनगर निवासी सचिन पिता अर्जुन नायक की कार पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है। घटना को लेकर फरियादी द्वारा मेघनगर पुलिस थाना पर सूचना दी गई है, जिस पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शराब माफिया से जुड़े गुर्गो पर फायरिंग करने और घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कार सवार रतलाम की ओर से आ रहे थे। इस दौरान उनके पीछे बोलेरो सवार शराब माफिया से जुड़े गुर्गे कई किलोमीटर दूर से पीछा कर रहे थे। घटनाक्रम में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है आगे की ओर का एक पहिया भी कार से अलग हो गया। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी, फिलहाल खबर सूत्रों पर आधारित है।





