मध्यप्रदेशशिक्षा
बच्चों कि जान खतरे में स्कूल भवन की छत हुई जर जर
हिन्दू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओ ने किया निरीक्षण


तेजमल गाहरी
झाबुआ – राणापुर शासकीय उत्कृष्ट प्राथमिक स्कूल अंधारवड में भवन कि छत जर जर हो रही है हिन्दू युवा जनजाति संगठन के ब्लॉक महामंत्री हरीश बामनिया ने स्कूल का किया निरीक्षण, जर जर भवन में बच्चो को बैठे देख कर हरीश ने स्कूल के शिक्षक से बात की इस जर जर भवन से बच्चे एवं शिक्षक भी हे परेशान शिक्षको को भी बच्चो को पढ़ाते समय छत के कभी भी गिरने का डर बना हुवा है, शासकीय उत्कृष्ठ प्रथमिक स्कूल भवन की छत जर जर हालात मे हे वही लगभग 40-50 बच्चे जर जर भवन में अपना भविष्य तय करने के लिए शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकीन वर्तमान में भवन की छत उनके भविष्य में खतरे की घंटी बनी हुई है, कब जागेगा शिक्षा विभाग या फिर प्रशासन को है बड़े हादसे का इंतजार।





