बच्चे मन के सच्चे बाल प्रतिभाओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी

इमरान खत्री
अलीराजपुर। स्थानीय असाड़ा राजपूत समाज के द्वारा सार्वजनिक गणेशोत्सव कार्यक्रम का ग्यारह दिवसीय आयोजन किया जा रहा। जिसमें विगत दिवस एक से बढ़कर एक किड्स स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में “कोंपल” नन्हे-मुन्नों की मीठी आवाज़ और संगीत, कला का सुंदर संगम, तथा आधुनिक तकनीक से संकलित ज्ञानवर्धन प्रश्न की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और मासूमियत से सजी एक खास प्रस्तुत की। उद्देश्य था बच्चों में भक्ति के साथ शक्ति जागृत करना और मंच के माध्यम बच्चों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ना और भावी पीढ़ी के हित में और भी ऐसे आयोजन पर बल दिया जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण समाज के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह गेहलोत, शिव भजन मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा एवं समाज अध्यक्ष रिंकेश सिंह तंवर एवं शिक्षिका संगीता चावड़ा ने भगवान श्री गणेश जी प्रतिमा का पूजन, आराधना से किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 8वीं तक के बच्चो ने उत्साह से भाग लिया और अतिथिगण ने बच्चों की खूबीयां अपने उद्बोधन में व्यक्त की। । कार्यक्रम का संचालन समाज के मीडिया संयोजक उमेश वर्मा कछवाहा, श्रीमती संध्या तंवर, श्वेता तंवर ने किया। बच्चों ने विभिन्न स्वांग के माध्यम से धार्मिक, बौद्धिक कार्यक्रम के तहत नवीनतम पैटर्न का समावेश करते हुए श्री गणेश जी आकृति बनाई, कोई महारानी लक्ष्मीबाई, सैनिक, शिक्षक, चिकित्सक, इंस्पेक्टर चालू पांडे , मधुलिका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि रूप में दिखे तो और कोई गीतों, भजनों, प्रश्नोंउत्तरी विषय पर प्रतिभा दिखाई।। बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन कर दाद बटोरी। कार्यक्रम में अनेक समाजजनों ने सहभागिता की। सैकड़ों दर्शकों ने लुप्त उठाया।

विशेषकर कई श्रोताओं ने प्रश्नो के सही जवाब देकर प्रशंसा प्राप्त की । कार्यक्रम आभार दिपकसिंह एन गेहलोत व विनय तंवर ने माना। समाज के वरिष्ठ सदस्य योगेश नाथावद कनाडा से आनलाइन आशीर्वचन व्यक्त करते हुए उनकी ओर से सभी प्रतिभागीयों को पारितोषिक देने की घोषणा की। श्री गणेश उत्सव कार्यक्रम में पूर्व दिवस में शिव भजन मंडल व शक्ति भजन मंडल, बहुचरा मंडल, द्वारा सुंदर काण्ड भजनों की संगीतमय प्रशंसनीय प्रस्तुती दी।मटकी फोड़ महिला स्पेशल, मनोरंजन गेम महिला स्पेशल, कार्यक्रम संपन्न हुए। आगामी दिनों में आपकी अदालत, कराओके सुगम संगीत, रेकार्ड डांस प्रोग्राम का आयोजन रखा गया ।





