देशधार्मिकमध्यप्रदेश

अणु स्मृति दिवस पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन प्रारंभ

आचरण सुंदर तो चरण सुंदर चरण सुंदर तो दुनिया चरणों मे - पूज्या मुक्ति प्रभाजी

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । मंजिल तक पहुंचने वाले राहगीर को अंधेरे रास्ते पर अगर टार्च लेकर कोई पहुँच जाये और उसको मंजिल तक पहुंचाने का अश्वासन दे तो उसको कैसा लगे ऐसे हमारे गुरु भी हमे इस भवसागर से पार करवाने वाले है उक्त उदगार आध्यत्मिक वर्षावास हेतु श्री अणु स्वाध्याय भवन मेघनगर पर विराजित पूज्या श्री मुक्तिप्रभाजी म सा ने व्याख्यान के माध्यम से धर्म सभा में अपने विचार व्यक्त किये। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेघनगर संघ में तीन दिवसीय अणु स्मृति दिवस सामूहिक आराधना जप,तप त्याग के साथ मनाया जा रहा है।

प्रथम दिवस समायिक का तेला, आचार्य की 36 सामुहिक वंदना, अणु शतक,एवम सामूहिक 115 एकासन तप की आराधना के साथ अणु स्म्रति दिवस के प्रथम दिवस को सफल बनाया गया। 16 लाभार्थि परिवार तीन दिवसीय सामुहिक आराधना का सम्पूर्ण लाभ लिया। पिपलिया बुजुर्ग संघ से दर्शनार्थ पधारे श्रावक ने स्तवन से अपने भाव व्यक्त किये। संचालन विपुल धोका ने किया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!