क्राइमदेशमध्यप्रदेश

इंदौर में ट्रक के ब्रेक फेल, कई वाहनों को रौंदा

रावजी बाजार इलाके में हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल

इंदौर ।  एक बार फिर एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। हादसा शनिवार रात शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज का है। बताया जा रहा है कि यहां एक मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद उसने कई वाहनों को रौंदा। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। जिसमे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

लोडिंग वाहन से टकराने के बाद रुका ट्रक

हादसे के बाद पुलिस ने घटना को लेकर प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें बताया कि इस हादसे में स्कूटी चालक शर्मिला पति इस्लाम पटेल निवासी भीमा नगर को मिनी ट्रक ने टक्कर मारी है। इसमें उसे मामूली चोट आई हैं। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जांच में ड्राइवर भी नशे में नहीं पाया गया है। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद गाड़ी रुकी, जिसमें बड़ा हादसा टल गया है।

वाहन को थाने में खड़ा करवाया गया है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!